होमउप्र न्यूज़लखनऊ में कुल्हाड़ी से काटकर बुजुर्ग की हत्या

लखनऊ में कुल्हाड़ी से काटकर बुजुर्ग की हत्या

लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात को एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए मामले की जांच के लिए दो टीमें गठित कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साथ ही गांव के दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

गांव के बाहर खून से लतपथ मिला बलवंत का शव

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी केशव कुमार ने बुधवार को बताया कि गांव का बलवंत (85) मंगलवार की शाम खेत जाने के लिए घर से निकला और रात तक वापस नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। गांव से बाहर बाग किनारे बलवंत का खून से सना हुआ शव पड़ा मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस उपायुक्त, थाना की फोर्स मौके पर पुहंच गयी। घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य के तौर बुजुर्ग जो अपने सा​थ कुल्हाड़ी लेकर आया था वो खून से सनी हुई शव के पास ही मिली है।

आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित

डीसीपी साउथ ने बताया कि घटना के संबंध में परिवार से पूछताछ की गयी है। दो टीमें गठित की गई हैं, जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ परिवार के लोगों ने बताया कि बलवंत सिंह मंगलवार की शाम को चार बजे घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं आये तो तलाश की जाने लगी। पास के ही एक रास्ते पर उनका शव खून से लतपथ मिला। पास से एक कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है। घटना के बारे में पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि तीन दिन पहले उनकी कुछ युवकों से लड़ाई हुई थी। इसी से आशंका जताई जा रही है उन्हीं द्वारा हत्या की गई होगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments