होमउप्र न्यूज़लखनऊ में चाकू से गोदकर बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

लखनऊ में चाकू से गोदकर बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

विनीत वर्मा, लखनऊ। राजधानी के गोमती नगर विस्तार थाने से दाे साै मीटर दूरी पर शुक्रवार देर रात बुजुर्ग महावीर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। बुज़ुर्ग का शव सड़क किनारे बनी उसकी दुकान में ज़मीन पर पड़ा मिला । लोगों ने शव देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गई है। वहीं बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

शुक्रवार की रात गांव के एक व्यक्ति से हुआ था झगड़ा

मकदूमपुर निवासी महावीर यादव थाने से थोड़ी दूर पर चाय और पूड़ी सब्जी बेचते थे साथ गायों को पाल कर व्यापार करते थे। बेटे अनुज के मुताबिक, उसके पिता सुबह और शाम को खाना खाने घर पर आते थे और बाकी का दिन व रात दुकान पर ही होती थी।

शनिवार की सुबह जब वे घर नहीं पहुंचे तो परेशान परिजन दुकान पहुंचे तो खून से सना हुआ महावीर का शव पड़ा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच की। बेटे ने बताया​ कि शुक्रवार की रात को गांव के ही दिलीप से झगड़ा हुआ था तो उसने जान से मारने की धमकी दी थी।

दो पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में दी तहरीर

थाना प्रभारी सुधीर अवस्थी ने बताया कि परिजनों ने दिलीप समेत दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है। महावीर के पत्नी की कई सालों पहले मौत हो चुकी है जबकि उसके 6 बच्चे है जिनमे 2 लड़के और 4 लड़किया है ।

बेटे अनुज के मुताबिक गांव के ही रहने वाले दिलीप यादव और अब्बन उर्फ़ बहरा से पिता महावीर का देर रात शराब पीने के बाद विवाद हुआ था और उसने गाली गलौज करने के बाद जान से मार देने की धमकी भी दी थी लेकिन किसी को ये भी नहीं पता था के बीती रात इस लड़ाई के बाद महावीर की हत्या हो जाएगी। बेटे अनुज ने गोमतीनगर विस्तार थाने में दिलीप और अब्बन उर्फ़ बहरा के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

जल्द ही घटना का किया जाएगा खुलासा : डीसीपी

वही पुलिस के मुताबिक हत्या के प्रकरण में शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीसीपी पूर्वी शंशांक सिंह ने बताया कि हत्या के घटना धारधार हथियार से गर्दन रेतकर हुई है गले और गाल पर चोट के निशान भी है मृतक महवीर के बेटे अनुज की शिकायत पर नामजद लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है सर्विलांस एवं क्राइम को भी घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है जल्द हत्या में शामिल लोगो को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments