होमउप्र न्यूज़बेसिक स्कूलों में शिक्षकों की डिजिटल हाजिरी स्थगित

बेसिक स्कूलों में शिक्षकों की डिजिटल हाजिरी स्थगित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में शिक्षकों की डिजिटल हाजिरी स्थगित कर दी गई है। मंगलवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद यह आदेश दिया। एक कमेटी गठित की जाएगी। वह कमेटी शिक्षकों की समस्याओं को सुनेगी ओर समाधान का रास्ता भी निकालेगी।

योगी सरकार ने नई व्यवस्था लागू करने का दिया था निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकारियों को शिक्षकों की समस्या का हल ढूढ़ने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी शिक्षकों से संवाद स्थापित करें और उनकी समस्याएं सुनकर शासन को भेजें ताकि उनका समाधान किया जा सके। योगी सरकार ने प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख बेसिक विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल हाजिरी की व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए थे।

आठ जुलाई से शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी लगानी थी

आठ जुलाई से शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी लगानी थी। बेसिक शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक इसका विरोध कर रहे थे। जिलों में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंप रहे थे। शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर बड़े आंदोलन की चेतानी दी थी। उनका आंदोलन बड़ा रूप ले, इससे पहले ही मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया था।

डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था को दो महीने के लिए स्थगित

यूपी डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था को दो महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। मामले में शिक्षकों की समस्या के समाधान और डिजिटल अटेंडेंस की दिक्कतों को खत्म करने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। ये जानकारी प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डॉ. एमकेएस सुंदरम ने दी।बता दें कि मंगलवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ बेसिक के शिक्षक संगठनों की हुई वार्ता हुई। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

समाधान के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि शासन ने फिलहाल डिजिटल अटेंडेंस स्थगित करने पर सहमति दी है। जल्द इसका आदेश जारी होगा। शिक्षकों की समस्या के समाधान और डिजिटल अटेंडेंस की दिक्कत के समाधान के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। इसमें शिक्षाविद, शिक्षक नेता और अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डा. एमकेएस सुंदरम, महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा आदि अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments