होमउप्र न्यूज़अखिलेश ने केंद्रीय बजट को नाउम्मीदगी का पुलिंदा बताया

अखिलेश ने केंद्रीय बजट को नाउम्मीदगी का पुलिंदा बताया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं लोकसभा में पार्टी संसदीय दल के नेता अखिलेश यादव ने केंद्रीय बजट को नाउम्मीदगी का पुलिंदा करार दिया है।बजट पेश होने के बाद नई दिल्ली में संसद भवन परिसर में अखिलेश ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बजट को जनता के बजाए सरकार बचाने वाला बताया।

उन्होंने कहा कि सरकार बचानी है तो अच्छी बात है कि बिहार और आंध्र प्रदेश को कुछ विशेष योजनाओं से जोड़ा गया, लेकिन उत्तर प्रदेश जैसा प्रदेश जो प्रधानमंत्री देता है क्या वहां के किसान के लिए कुछ बड़े फैसले हुए? सपा अध्यक्ष ने कविता की पंक्ति पढ़ते हुए बजट पर तंज कसा कि ये बजट भी नाउम्मीदगी का ही पुलिंदा है, शुक्र है इंसान इन हालातों में भी जिंदा है।

पक्की नौकरी के लिए क्या इंतजाम बजट में

अखिलेश ने मोदी सरकार से पूछा कि जनता ने जब आपको तीसरी बार चुन कर भेजा है तो बजट के माध्यम से पक्की नौकरी के लिए क्या इंतजाम है? क्या हर्टिकल्चर क्रॉप्स के लिए आपके पास कोई एमएसपी देने का इंतजाम है? उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की आय दोगुनी और नौजवानों की पक्की नौकरी का इंतजाम नहीं होगा तब तक जनता को कोई बड़ा लाभ नहीं पहुंचेगा।

खुश हाेने लायक बजट में कुछ भी नहीं है : शशि थरूर

लाेकसभा में मंगलवार काे पेश किए गए बजट काे लेकर कांग्रेस खुश नहीं दिख रही है। केरल से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने बजट काे लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शशि थरूर ने पत्रकाराें से बातचीत में कहा कि इस बजट से लाेगाें के खुश हाेने का काेई कारण नहीं दिख रहा है। उन्हाेंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) का जिक्र तक नहीं किया गया है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments