होमउप्र न्यूज़अपराधियों ने पिता के बाद पुत्र की गोली मारकर की हत्या

अपराधियों ने पिता के बाद पुत्र की गोली मारकर की हत्या

जौनपुर। जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में कयार गांव के बाजार में मंगलवार की शाम मोटरसाइकिल से आये अपराधियों ने अब्दुल्ला की गोली मारकर हत्या कर दी। जमीन से जुड़े विवाद में अब्दुल्ला के पिता एजाज की तीन माह पूर्व ही गोली मारकर ही हत्या हुई थी। इस पूरी घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

अपराधियों की गोली लगने से अब्दुल्ला की मौके पर हो गई मौत

कयार गांव में दुष्साहसी घटना को अंजाम देकर अपराधी वहां से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचें। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि मंगलवार की शाम के वक्त अब्दुल्ला अपने घर की ओर वापस जा रहा था, तभी मोटरसाइकिल से सवार तीन अपराधी तत्व आये और उन्होंने गोलियां चलानी शुरु कर दी। अपराधियों की गोली लगने से अब्दुल्ला की मौके पर ही मौत हो गयी।

अपराधियों की तलाश में पुलिस टीमें गठित

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों से बयान लिये जा रहे है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक की बहन को सूचना दी गयी है। अपराधियों की तलाश में पुलिस टीमें लगायी गयी है। घटना में फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की जायेगी। वहीं मृतक की बहन ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए अपराधियों के एंकाउंटर करने की मांग की है। वहीं इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments