होमउप्र न्यूज़अभ्यर्थियों और मोची से मिले राहुल गांधी, उनकी पीड़ा को संसद में...

अभ्यर्थियों और मोची से मिले राहुल गांधी, उनकी पीड़ा को संसद में उठाने का दिया आश्वासन

लखनऊ। यूपी के सुल्तानपुर पहुंचे राहुल गांधी एक बार फिर अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आए। सुलतानपुर में कोर्ट परिसर से लखनऊ के लिए निकले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रास्ते में मोची व नीट परीक्षा अभ्यर्थियों से मुलाकात की। अभ्यर्थियों को राहुल गांधी ने आश्वस्त किया कि वह उनकी आवाज उठाते रहेंगे।

राहुल गांधी ने रेलवे रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के लोगों से भी मुलाकात की और उनके प्रदर्शन के कारण की जानकारी की।लखनऊ के रास्ते में एक मोची परिवार के पास नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ठहरे और मोची परिवार से वार्ता की। कुछ मिनटों की बातचीत के बाद राहुल गांधी ने खुद भी जूतों पर हाथ आजमाया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, आराधना मिश्रा मोना उनके साथ दिखायी पड़े। राहुल गांधी ने इसी बीच वर्मा ढाबा पर कुछ समय बिताया और हल्का नाश्ता भी किया।

हाईवे से अचानक गाड़ी से उतरकर रामचेत की दुकान पर पहुंचे राहुल

दरअसल राहुल गांधी शुक्रवार को सुल्तानपुर में मानहानि के मामले अपना बयान दर्ज करवाने पहुंचे हुए थे। कोर्ट की कार्यवाही पूरी करने के बाद राहुल पुनः पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जरिए लखनऊ के लिए रवाना हुए जहां से उन्हें दिल्ली जाना था, लेकिन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से पहले अयोध्या प्रयागराज हाइवे पर कूरेभार थानाक्षेत्र के विधायक नगर चौराहे के पास अचानक से उनका काफिला रुका और वे गाड़ी से उतरकर रामचेत नाम के एक मोची की गुमटी की ओर चल पड़े। गुमटी पर रामचेत के बगल बैठे और हालचाल लिया। रोजगार और घर की बात की, किन चीजों को गरीबों को सबसे ज्यादा आवश्यकता हैं उसपर भी चर्चा की।

राहुल गांधी को दुकान पर देखकर भाव विभोर हो गया राम चेत

इसके साथ ही राहुल गांधी ने जूते और चप्पलों की मरम्मत कैसे की जाती है ये भी रामचेत से सीखा। अपने बीच राहुल गांधी को देखकर राम चेत भाव विभोर हो गया। उसे तो पहले विश्वास ही नहीं हो रहा था कि राहुल गांधी उसकी छोटी से गुमटी पर बैठे हुए हैं और चप्पलों को सिल रहे हैं। इसके बाद राम चेत ने राहुल गांधी के लिए कोल्ड ड्रिंक मंगाई और दोनों लोगों ने कोल्ड ड्रिंक भी पी। वहीं मोची की दुकान पर राहुल गांधी को बैठा देख लोग स्तब्ध रह गए। देखते ही देखते राहुल की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए और राहुल की इस दरियादिली पर खुशी जाहिर की।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments