होमउप्र न्यूज़यूपी में तबादले का दौर जारी: बलरामपुर व सिद्धार्थनगर के डीएम बदले

यूपी में तबादले का दौर जारी: बलरामपुर व सिद्धार्थनगर के डीएम बदले

लखनऊ। चुनाव खत्म होने के बाद से लगातार यूपी में आईएएस व आईपीएस का तबादला किया जा रहा है।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में शासन ने दो और अाईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। तबादलों के क्रम में शुक्रवार की सुबह बलरामपुर के जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह को हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि शासन को उनके खिलाफ तमाम शिकायतें मिली थी।

अब इनकी जगह पर सिद्धार्थनगर के डीएम पवन अग्रवाल को बलरामपुर का डीएम बनाया गया है। अरविंद सिंह को अभी कोई पोस्टिंग नहीं मिली है। वही, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशक राजागणपति आर को सिद्धार्थ नगर नया डीएम बनाया है। पिछले चार साल से निदेशक पद पर तैनात थे।

इसके आलावा आईएएस मदन सिंह गर्ब्याल को कानपुर नगर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कानपुर के नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन के तबादले के बाद ये पद खाली था। इस पद पर जाने के लिए तीन सीधी भर्ती और दो स्टेट सर्विस के आईएएस अपनी कोशिश में लगें है लेकिन अभी यूपी में कलेक्टर बदलने पर ही मंथन चल रहा है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments