होमउप्र न्यूज़पहले पिलाई शराब फिर काट दिया गला, उसकी पत्नी से चल रहा...

पहले पिलाई शराब फिर काट दिया गला, उसकी पत्नी से चल रहा था प्रेम प्रसंग, समझाने पर नहीं माना

सुल्तानपुर। जिले में दो दिनों पूर्व हुई युवक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में हत्या में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर आलाकत्ल भी बरामद किया है। बताया जा रहा है की हत्यारे की पत्नी से मृतक के प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी ने कई बार उसे इसके लिए मना किया लेकिन जब नहीं माना तो अन्य में उसे रास्ते ठिकाने लगाने का प्लान बनाया।

दस जून को आलोक का धड़ से अलग मिला था शव

बीते 10 जून को नगर कोतवाली के अफलेपुर के रहने वाले आलोक का शव धम्मौर थानाक्षेत्र के बिकना में बरामद हुआ था। हत्यारों ने आलोक का गला काटकर धड़ से अलग कर दिया था और सिर झाड़ियों में छिपा दिया था। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। एसपी सहित डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच हत्यारे की तलाश में जुटी गई थी। पुलिस इस मामले में सरगर्मी से हत्यारों की तलाश कर रही थी। इसी दरम्यान मुखबिर के जरिए पुलिस ने इसी अफलेपुर गांव के रहने वाले संदीप कोरी को धम्मौर थानाक्षेत्र के समनाभार मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कड़ाई से पूंछतांछ की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।

नाना के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम

वहीं पुलिस की माने तो आरोपी संदीप का विवाह 2023 में हुआ था। विवाह के बाद ही मृतक आलोक का संदीप की पत्नी से प्रेम प्रसंग हो गया। संदीप ने मना किया फिर भी आलोक नहीं माना। लिहाजा बीते 9 जून की शाम संदीप ने पहले आलोक को बुलाया और उसे जमकर शराब पिलाई। फिर अपने नाना शिवप्रसाद के साथ मिलकर उसका गला काट दिया और धड़ से अलग कर सिर झाड़ियों में छिपा दिया था। फिलहाल पुलिस ने संदीप के साथ साथ उसके नाना शिव प्रसाद को गिरफ्तार करने के साथ साथ आलाकत्ल बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस दोनों को जेल भेज रही है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments