होमउप्र न्यूज़लखनऊ : दिनदहाड़े कार सवार युवकों ने दो नाबालिग छात्राओं का किया...

लखनऊ : दिनदहाड़े कार सवार युवकों ने दो नाबालिग छात्राओं का किया अपहरण

लखनऊ । राजधानी में स्कूल के सामने से दिन दहाड़े दो नाबालिग छात्राओं का अपहरण करने वाले कार सवारों को पुलिस ने तीन घंटे के अंदर दबोच लिया। साथ ही नाबालिग छात्राओं को भी सकुशल बरामद करने के बाद आरोपी दोनों युवक से पूछताछ कर रही है। अपहरण करने वाले आरोपी में एक नाबालिग है। इनके कब्जे से दुबग्गा पुलिस ने कार भी बरामद किया है।

दुबग्गा थानाक्षेत्र की पूरा मामला, स्कूल पढ़ने गई थी

सोमवार को दुबग्गा थानाक्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी कि उनकी नाबालिग बेटी स्कूल गयी है। जहां से कार सवार युवकों ने उनकी बेटी और उसकी सहेली अपहरण कर लिया है।दो छात्राओं के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पैर फूल गए और आनन-फानन में एसपी काकाेरी द्वारा प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित किया। टीम मौके पर पहुंचकर घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। सीसीटीवी में मिले फुटेज के आधार पर अपहरणकर्ताओं का लेकेशन ट्रैश किया और तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद दोनों नाबालिग छात्राओं को सकुशल बरामद करते हुए कार सवार दो युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने तीन घंटे के अंदर अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने बताया कि सूचना मिली कि दुबग्गा में कार सवार युवकों द्वारा दो नाबालिग छात्राओं को अपहरण कर लिया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम सक्रिय हुई और तीन घंटे के अंदर दोनों नाबालिग छात्राओं को बरामद कर लिया। साथ ही मौके से अपहरण करने वाले कार सवारों को दबोच लिया। जिसमें एक का नाम अमान पुत्र सुहेल अहमद निवासी यादव बाजार दुबग्गा है जिसकी उम्र करीब 19 वर्ष है और दूसरा आरोपी नाबालिग है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments