होमउप्र न्यूज़एसएसबी के महानिदेशक दलजीत चौधरी ने डीजीपी से की मुलाकात

एसएसबी के महानिदेशक दलजीत चौधरी ने डीजीपी से की मुलाकात

लखनऊ । पुलिस महानिदेशक प्रशान्त कुमार से गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक एसएसबी दलजीत सिंह चौधरी द्वारा शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएं दी गयी तथा प्रतीक चिन्ह भेंट किये गये। मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस और एसएसबी के मध्य समन्वय बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के इण्डो नेपाल बार्डर पर अचूक सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी गश्त, चेकिंग एवं पेट्रोलिंग के सम्बन्ध के सम्मिलित प्रयास की रणनीति तथा आगामी लोक सभा चुनाव एवं सामरिक महत्व के मुद्दों पर चर्चा की गयी।

चीफ पोस्ट मास्टर जीपीओ की डीजीपी से शिष्टाचार भेंट

पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार से गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में चीफ पोस्ट मास्टर जीपीओ, लखनऊ सुशील कुमार तिवारी द्वारा शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएं दी गयी। मुलाकात के दौरान चीफ पोस्ट मास्टर द्वारा पुलिस महानिदेशक को श्रीराम जन्म भूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जारी डाक टिकट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments