होमउप्र न्यूज़जौनपुर में गोली मारकर भाजपा के जिला मंत्री की हत्या

जौनपुर में गोली मारकर भाजपा के जिला मंत्री की हत्या

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री बोधापुर गांव निवासी प्रमोद यादव की मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गुरुवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। गोली सीने में लगी है।सुबह लगभग दस बजे प्रमोद यादव अपने चार पहिया वाहन से घर से निकले। वह ज्योंहि गांव के मोड़ के पास रायबरेली – जौनपुर मार्ग के पास पहुंचे तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग आए और शादी कार्ड देने के बहाने गोली मार दिया।घायल हालत में परिजन इलाज हेतु जिला अस्पताल ले गए जहां मौत हो गई। घटना स्थल पर पुलिस फोर्स तैनात है।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित तमाम भारतीय जनता पार्टी के नेता भी जिला अस्पताल पहुंच गए। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने बताया कि सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधापुर गांव में भाजपा नेता को गोली मारने की सूचना मिली थी, इनको जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया।पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। कुछ लोग चिन्हित किए गए हैं। इनकी किसी से रंजिश थी, इसकी पूरी जानकारी प्राप्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया बाइकों पर तीन हमलावर थे, जिनमें से दो एक पर थे और एक अकेले बाइक पर था। हत्याकांड का जल्द खुलासा करके बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।हालांकि इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments