होम उप्र न्यूज़ सवर्ण समाज को संगठित होने के अलावा कोई विकल्प नहीं : शिवम...

सवर्ण समाज को संगठित होने के अलावा कोई विकल्प नहीं : शिवम सिंह

0
16

लखनऊ ।सवर्ण आर्मी की सवर्ण जोड़ो यात्रा राष्ट्रीय समन्वक/विस्तारक ले कर वाराणसी पहुंचने पर सवर्ण आर्मी के प्रदेश महासचिव सुरज प्रसाद चौबे ने फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया साथ ही सवर्ण आर्मी जनपद वाराणसी का जिला अध्यक्ष पूर्व कप्तान सतीश कुमार चौबे को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

सवर्ण समाज की बैठक को सम्बोधित करते हुए शिवम सिंह ने कहा कि देश के आजादी में सवर्ण समाज के लोग कुर्बानी दी रियासते दान कर दी आज उन्ही के बंसज अपनें आस्तित्व की लडाई लड़ रहे हैं। सवर्ण समाज को संगठित होने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। यह आप की लड़ाई है अपने हक की आवाज उठाए सवर्ण आर्मी से जुडे अपनें हक आधिकार के लिए आगे आए सवर्ण आर्मी से जुडे़।

सवर्ण आर्मी के प्रदेश महासचिव सुरज प्रसाद चौबे ने कहा कि सवर्ण समाज आज उपेक्षित हो गया है । राजानित शिक्षा रोजगार समाजिक आर्थिक रुप से सबसे निचले पायदान पर है कोई भी रानीतिकदल से उम्मीद न करे की आप के हक की आवाज उठाएगा । आप की लड़ाई है आप को खुद ही लड़ना पड़ेगा आगे आए सवर्ण आर्मी से जुडे सवर्ण यात्रा अनवरत जारी है। प्रदेश के 75जिलों में सवर्ण समाज को संगठित किया जायेगा हर सवर्ण के धर से आवाज सुनाई दे की हम सवर्ण है।