smupnews

फर्रुखाबाद: हीरो सर्विस सेंटर में भीषण आग से मची भगदड़

फर्रुखाबाद । हीरो एजेंसी के सर्विस सेंटर में भीषण आग लगने से पड़ोस की गेस्ट हाउस में भगदड़ मच गई । आनन फानन में गेस्ट हाउस मालिक ने टेंट को हटवाया ।थाना कादरी गेट क्षेत्र के बढपुर स्थित हीरो सर्विस सेंटर पर भीषण आग लगने से भगदड़ मच गई । आग पर समय रहते काबू न पाया जाता तो पड़ोस के गेस्ट हाउस व होटल समेत कई भवन चपेट में आ सकते थे ।

गनीमत रही कि आग हीरो सर्विस सेंटर के ऊपरी फ्लोर पर रही, नीचे की मंजिलों पर आग नहीं पहुंच पाई थी । नीचे की मंजिलों पर आग पहुंचने से भीषण अग्निकांड हो सकता था । क्योंकि नीचे की मंजिलों में मोटरसाइकिलों समेत ज्वलनशील सामान मोबीआयल सहित भरा हुआ था । सर्विस सेंटर के बगल में बने गेस्ट हाउस में आई बारात की वजह से सड़क पर लगे जाम को खुलवा रहे पुलिस कर्मी की तत्परता से अग्निकांड पर काबू पाया जा सका ।

पुलिस कर्मी ने छत से धुआं निकलता देखकर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी और फायर ब्रिगेड गाड़ी की लोकेशन लगातार लेते रहे। पुलिस कर्मी के अनुसार करीब 10 मिनट के अंदर फायर ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंच गई जिससे आग विकराल रूप नहीं ले सकी। वही आग की लपटे देखकर पड़ोस में बने गेस्ट हाउस मालिक ने टेंट का सारा सामान आनन फ़ानन में इकट्ठा करके वहां से हटाया । आग लगने से गुप्ता एजेंसी के सर्विस सेंटर में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *