होमउप्र न्यूज़माता-पिता को फावड़े से काट डाला कलयुगी बेटा,जानिये क्यों

माता-पिता को फावड़े से काट डाला कलयुगी बेटा,जानिये क्यों

लखनऊ । धर्म की नगरी में एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आयी है। यहां के थाना इनायनगर के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही माता-पिता की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। इसके बाद वह घर से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि देर रात पति के न आने पर उसकी पत्नी ने करवा चौथ की पूजा कर ली। बस इसी बात पर घर पहुंचा तो भड़क गया। दोनों के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने के लिए माता-पिता वहां पर पहुंचे तो आग बबूला हो गया और घर में रखा फावड़ा उठाकर बारा-बारी से दोनों को काट डाला। माता-पिता की हत्या करते समय उसे तनिक भी दया नहीं आयी।

पत्नी के करवा चौथ का पूजा करने से आग बबूला हाे गया पति

बुधवार की रात ग्राम सागर पट्टी पांडिला निवासी बालेंद्र तिवारी देर से अपने घर पहुंचा। उसकी पत्नी ने करवाचौथ का व्रत रखा था जब बालेंद्र घर पहुंचा तो पत्नी करवा चौथ का पूजन कर चुकी थी, जिसको देखकर पति बालेंद्र आग बबूला हो गया और पत्नी को पीटने लगा। बहू और बेटे के बीच झगड़ा होते देख उसके पिता राजमार्ग तिवारी तथा माता सरोज देवी ने लड़ाई झगड़ा करने से मना किया। इसके बाद बालेंद्र अपना गुस्सा अपने माता-पिता पर उतरने लगा। हालांकि काफी समझाने के बाद थोड़ी देर बाद बालेंद्र शांत हो गया और चला गया।

हत्या करने के बाद घर से फरार हो गया बेटा

बेटे के शांत होने के बाद माता-पिता घर के बाहर बने बरामदे में तख्त और चारपाई पर लेटे थे। करीब एक घंटे बाद रात 11:15 बजे बालेंद्र पहुंचा और अपने माता-पिता को फावड़े से काट डाला। बताया गया कि बालेंदु ने अपने पिता राजमणि तिवारी (55) पुत्र गौरी शंकर को फावड़े से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया तथा मां सरोज देवी (53) को भी फावड़े से वार कर मार दिया।

रात में दोनों को गांव के लोग अस्पताल लेकर भागे लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने देखते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना रात करीब सवा 11 बजे की बताई जाती है। घटना के समय मृतक का छोटा बेटा प्रवेश व हत्यारे की पत्नी घर में मौजूद थे। वारदात करने के बाद बालेंद्र घर से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments