होमउप्र न्यूज़हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या ,फूलपुर की घटना

हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या ,फूलपुर की घटना

आजमगढ़ । फूलपुर कोतवाली के सदरपुर बरौली गांव में सोमवार को देर शाम साढ़े 8 बजे अज्ञात हमलावर बदमाशों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी । हत्या की सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गये । पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है । युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। मौके पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक पहुच गए है ।

फूलपुर कोतवाली के सदरपुर बरौली निवासी बेलाल कुरैशी 24 वर्ष पुत्र मुस्तकीम अपने घर से 3 सौ मीटर की दूरी पर खेत के ट्यूबेल के पास टहल रह था, उसी समय अज्ञात हमलावर बदमाशो ने गोली मार कर हत्या कर दी । बेलाल की हत्या के कारणों का पता नही चल पाया है कि किन कारणों से मृतक बेलाल की हत्या हुई है । फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंच गयी है । पुलिस हत्या के कारणों पता लगाने में जुट गयी है । ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक पहुंच गए । बेलाल की हत्या की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है ।

मृतक बेलाल की मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है । मृतक का एक साल पहले शादी हुई थी । मृतक बेलाल 6 भाइयों चौथे नम्बर का था ।इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य कहना है कि देर शाम साढ़े आठ बजे हमलावर बदमाशो ने युवक बेलाल 24 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दिया गया है । इसकी जांच पड़ताल की जा रही है ,दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी । मृतक के ऊपर पहले से गो कशी के मामले में मुकदमा दर्ज है । मृतक हिस्ट्रीशीटर भी था ।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments