smupnews

लखनऊ :चाकू से गोदकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

लखनऊ । राजधानी के महानगर थानाक्षेत्र में एक सिरफिरे युवक ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद घर से फरार हो गया है। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि देर रात में दरवाजा खोलने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि अपने बच्चों के सामने ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर रही है। दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रात में दरवाजा खोलने को लेकर हुआ विवाद

डीसीपी पूर्वी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि शनिवार की रात को महानगर पुलिस को सूचना मिली कि अलाया अपार्टमेंट में एक युवक ने चाकू से गोदकर अपनी पत्नी की हत्या कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान पता चला कि रात करीब साढ़े 11 बजे पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान पत्नी शिवानी उम्र करीब 38 वर्ष को उसके पति आदित्य कपूर ने चाकू से मार दिया। घायल महिला को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति आदित्य कपूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी।

महानगर के थाना अलाया अपार्टमेंट की घटना

आदित्य कपड़ों का कारोबार करता था। कोरोना काल में उसकी दुकान बंद हो गई थी। तब से वह अपने मामा की दुकान में काम करने लगा था। पड़ोसी के मुताबिक आदित्य अक्सर शराब पीकर वहां आता था। विवाद करता रहता था। शनिवार रात को भी वह शराब के नशे में था। चूंकि शिवानी का उससे झगड़ा चल रहा था, शायद इसलिए वह दरवाजा नहीं खोल रही थीं। उसने कई बार कॉल भी की, जो रिसीव नहीं की। इसलिए वह भड़क गया। जब दरवाजा खुला तो सीधे शिवानी पर हमला कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि शिवानी को मार दिया। इस दौरान बच्चे चिल्लाते रहे । पत्नी को बुरी तरह घायल करने के बाद बालकनी से कूदकर भाग गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *