smupnews

माफिया मुख्तार अंसारी की बहू निखत बानो जेल से रिहा

लखनऊ । माफिया मुख्तार अंसारी की बहू और मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो को गुरुवार शाम जिला जेल से रिहाई मिल गई। इससे पहले दिन में लखनऊ में प्रभारी अपर जिला एवं विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) गौरव कुमार के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने डेढ़ लाख रुपये की दो प्रतिभूति तथा मुचलका दाखिल करने पर रिहाई का आदेश पारित किया।

निखत बानो का जमानत प्रार्थना पत्र 11 अगस्त को उच्च न्यायालय ने स्वीकार कर लिया था। जमानत पत्रावली पर सुनवाई के दौरान न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया था कि अभियुक्त (निखत) को अपने पति से जेल में मिलने के लिए जाने से पूर्व ट्रायल कोर्ट की स्वीकृति लेना आवश्यक होगा। जमानत के आधार पर रिहाई आदेश जारी करने से पहले अभियुक्त का ट्रायल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाना आवश्यक है। इसके अनुपालन में जिला कारागार चित्रकूट की ओर से निखत को गुरुवार को लखनऊ में प्रभारी अपर जिला की अदालत में पेश किया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *