होमउप्र न्यूज़उत्कृष्ट प्रदर्शन वाली महिला आरक्षी को डीजीपी ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन वाली महिला आरक्षी को डीजीपी ने किया सम्मानित

लखनऊ । पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा “वर्ल्ड पुलिस एण्ड फायर गेम्स – 2023” प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला आरक्षी को किया गया पुरस्कृत। डीजीपी विजय कुमार द्वारा खेल में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाली यूपी पुलिस की महिला आरक्षी सरिता शर्मा को पुलिस मुख्यालय में पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिदेशक के जीएसओ, यूपी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कनाडा में आयोजित “वर्ल्ड पुलिस एण्ड फायर गेम्स – 2023” प्रतियोगिता में जनपद सहारनपुर में नियुक्त महिला आरक्षी सरिता शर्मा (पीएनओ नं0-152651860) द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त प्रतियोगिता में तीन किलोमीटर की स्टीपल चेस में कुल 35 बाधायें थी, जिन्हें पार कर गोल्ड मैडल जीत कर उत्तर प्रदेश पुलिस व देश का मान बढ़ाया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments