होमउप्र न्यूज़गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर डीजीपी ने किया पुरस्कृत

गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर डीजीपी ने किया पुरस्कृत

लखनऊ । पुलिस महानिदेशक विजय कुमार द्वारा खेल में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले यूपी पुलिस के आरक्षी बलराम व आरक्षी जयदीप कुशवाहा को पुलिस मुख्यालय में पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिदेशक के जीएसओ, यूपी पुलिस महानिरीक्षक सेन्ट्रल जोन पीएसी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एण्ड फायर गेम्स – 2023 प्रतियोगिता में चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज में नियुक्त आरक्षी जयदीप कुशवाहा द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त प्रतियोगिता में फील्ड आर्चरी स्पर्धा व थ्री डी राउण्ड आर्चरी स्पर्धा में दो गोल्ड मैडल व टारगेट आर्चरी स्पर्धा में एक सिल्वर मैडल प्राप्त किया तथा नेपाल में आयोजित 16वीं एशियन कॉसकंट्री चैम्पियनशिप-2023 में कमिश्नरेट गाजियाबाद में नियुक्त आरक्षी बलराम द्वारा प्रतिभाग कर 10 किलोमीटर कॉसकंट्री रेस में कास्य पद जीत कर उत्तर प्रदेश पुलिस व देश का मान बढ़ाया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments