होमउप्र न्यूज़बदमाशों की फायरिंग से सांसद प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख पति बाल-बाल बचे

बदमाशों की फायरिंग से सांसद प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख पति बाल-बाल बचे

फर्रुखाबाद । शुक्रवार की रात ब्लाक प्रमुख पति एवं सांसद प्रतिनिधि के ऊपर नकाबपोश बदमाशों की फायरिंग से बाल बाल बच गए लेकिन गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम ने बताया कि घटना की तहरीर पुलिस को अभी तक नहीं दी गई है । तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव मुबारकपुर के पास भाजपा नेताओं के ऊपर देर रात नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की,इससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

अचानक हुए हमले से ब्लाक प्रमुख पति की कार भी क्षतिग्रस्त

ब्लाक प्रमुख पति राजवीर राजपूत और भाजपा नेता सांसद मुकेश राजपूत के प्रतिनिधि रामकिशोर राजपूत कार से घर जा रहे थे। गांव मुबारकपुर के सामने दो बाइकों पर आए पांच नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा नेताओं के ऊपर कई राउंड फायरिंग की है।नकाबपोश बदमाशों द्वारा अचानक की गई फायरिंग से कार चला रहे ब्लाक प्रमुख पति राजवीर राजपूत व सांसद प्रतिनिधि राम किशोर राजपूत बाल बाल बच गए हैं । फायरिंग की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे । थानाध्यक्ष शमशाबाद बलराज भाटी ने मौके से 315 बोर के चार खाली खोखे बरामद किए हैं ।अचानक हुए हमले से ब्लाक प्रमुख पति की कार भी क्षतिग्रस्त हुई है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments