होम उप्र न्यूज़ माफिया अतीक का वकील विजय मिश्रा गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला

माफिया अतीक का वकील विजय मिश्रा गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला

0
12

लखनऊ । माफिया अतीक अहमद के वकील विजय मिश्र को शनिवार की रात एसटीएफ की मदद से पुलिस ने लखनऊ से हिरासत में ले लिया। जानकारी के लिए बता दें कि विजय मिश्र विभूति खंड स्थित एक नामी होटल में ठहरे थे। उनके खिलाफ दो महीने पहले तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मुकदमा प्रयागराज के अतरसुइया थाने में एक फर्नीचर व्यवसायी ने दर्ज कराया था। बताते हैं कि उन्हें इसी सिलसिले में पकड़ा गया है। साथ विजय मिश्रा पर आरोप है कि उमेश पाल हत्याकांड के दिन यानी 24 फरवारी को उमेश की लोकेशन अतीक के भाई अशरफ और बेटे असद के साथ शेयर की थी।

एसटीएफ ने हिरासत में लेने के बाद पुलिस को सौंपा

शनिवार को विजय मिश्र किसी काम से लखनऊ गए थे। रात करीब 11 बजे लखनऊ एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रयागराज पुलिस की ओर से विजय की गिरफ्तारी को लेकर मदद मांगी गई थी। उसकी लोकेशन लखनऊ में होने की सूचना भी दी गई थी। इसके बाद ही उसे हिरासत में लेकर प्रयागराज पुलिस को सौंप दिया गया। उधर, विजय मिश्र के जूनियर अधिवक्ता हिमांशु कुमार ने बताया कि कुछ लोग इनोवा कार से आए थे। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और फिर विजय को अपने साथ लेकर चले गए।