होमउप्र न्यूज़हरदोई में चार बच्चों की गड्ढे में डूबकर मौत,सीएम ने जताया दुख

हरदोई में चार बच्चों की गड्ढे में डूबकर मौत,सीएम ने जताया दुख

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बड़ा हादसा हाे गया। जिले के पचदेवरा थानाक्षेत्र के तहत मैकपुर गांव में सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में डूबकर चार मासूम बच्चों की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।आनन-फानन में गांव वालों ने पहुंचकर चारों मासूम को गड्ढे से बाहर निकाला। उधर सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी।

मैकेपुर निवासी शब्बीर अली का पुत्र अजमत (11) और सद्दाम (14) गांव के ही शौकीन अली की पुत्री खुशनुमा (12)और पुत्र मुस्तकीम ( 10 ) सड़क किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में गिर गए।चारों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि गांव के बाहर इन दिनों बारिश होने से गड्ढे लबालब भरे है। जिसमें बच्चे स्नान करने के लिए उतरे और डूब गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

हरदोई में डूबने से हुई जनहानि पर सीएम योगी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगतों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। 

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments