होमउप्र न्यूज़मिर्जापुर में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, कार में बाइक फंसने...

मिर्जापुर में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, कार में बाइक फंसने से एक किलोमीटर तक घसीटते ले गया

मिर्जापुर। जिले के पड़री थाना क्षेत्र के उसरहवा गांव के पास हाईवे पर बीती रात कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार पड़री थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी लालमनी 65 वर्ष अपने पुत्र अभय कुमार 22 वर्ष के साथ रविवार की रात घर से दो किलोमीटर दूर अपने खेत की सिंचाई करने के लिए अपने पाही पर जा रहे थे की घर से पांच सौ मीटर दूर मेन हाइवे पर पहुंचे थे, उसी समय मीरजापुर से चुनार की तरफ जा रही कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई।

वही कार में बाइक फंसने से कार ने बाइक को घसीटते हुऐ एक किलोमीटर दूर ले गई। जिस पर आसपास के लोगों ने कार चालक व कार को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालमनी 1995 में पसैया डगमगपुर के प्रधान थे उनके 4 पुत्र शिव शंकर, राजेश, प्रेमशंकर एवं मृतक अभय जिनकी अभी शादी भी नही हुई थी घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments