उप्र न्यूज़देश प्रदेशराजनीति

सवर्ण आर्मी पूरे देश में महाराणा प्रताप भगवान परशुराम जयंती मनायेगी

लखनऊ । सवर्ण आर्मी उत्तर प्रदेश की अहम बैठक प्रदेश कार्यालय में सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवम सिंह की उपस्थित में हुई। जिसमें सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय सयोजक गोपाल जी पांडेय, प्रदेश महासचिव सुरज प्रसाद चौबे के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

प्रदेश महासचिव सुरज प्रसाद चौबे ने कहा कि सवर्ण आर्मी पूरे देश में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जाएगी । चौबे ने कहा की इसी तरह भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम जयंती मनाएगा ।अयोध्या में महाराणा प्रताप के जयंती समारोह में सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय, राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवम सिंह भाग ले रहे है ।

भगवान परशुराम जयंती समारोह का भव्य आयोजन सभी जनपद में आयोजित किया जा रहा है। जिसमे सवर्ण आर्मी चीफ सर्वेश पांडेय मुख्य अतिथि है। गोंडा में राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवम सिंह भाग ले रहे है । लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय आयोजक गोपालजी पांडेय मुख्य अतिथि है ।

झारखंड राज्य के गड़वा में आयोजित कार्यक्रम में वहा के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी मुख्य अतिथि है । सवर्ण आर्मी संगठन में महिला की भागीदारी हो रही है। सवर्ण आर्मी के प्रदेश महासचिव सुरज प्रसाद चौबे ने पूजा द्रिवेदी को मिर्जापुर मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया है।आईटी सेल उत्तर प्रदेश सह प्रभारी बालम पांडेय को बनाया गया । इसी तरह रवि मिश्रा को आजमगढ़ जिले का जिला महासचिव नियुक्त किया गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button