उप्र न्यूज़

मामूली विवाद में महिला ने दांत से काटी पति की जुबान, जानिये फिर क्या हुआ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक अजीबों गरीब घटना सामने आयी। एक महिला ने मामूली विवाद पर अपने पति की जुबान को अपने दांतों से काट दिया। महिला की इस घिनौनी हरकत से उसके पति की जुबान कटकर गिर गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उधर विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी के राधाग्राम कालाेनी निवासी महिला सलमा और उसके पति मुन्ना के बीच काफी दिनों से विवाद चल रह है। तकिया निवासी मुन्ना की शादी तीन साल पहले सलमा से हुआ था। मुहल्लेवासियों की माने तो दोनों के बीच करीब एक साल से विवाद चल रहा है और अलग रह रहे हैं। इनके दो बच्चे मुन्ना के घर पर रहते हैं। पुलिस के अनुसार सलमा और मुन्ना गुरुवार को बच्चों से मिलने गए थे।

इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान सलमा ने मुन्ना की जुबान दांत से काट ली। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े उन्होंने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। घायल मुन्ना को आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां, हालत गंभीर देख उसे भर्ती कर लिया गया। सलमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button