smupnews
  • उप्र न्यूज़
  • देश प्रदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य

Type and hit Enter to search

उप्र न्यूज़देश प्रदेशराजनीति

चरखे से क्रांति आई थी और अब बुलडोजर से शांति आई है : बघेल

Meenakshi
जून 21, 2023 One Min Read
0 Comments

लखनऊ । केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि चरखे से क्रांति आई थी और अब बुलडोजर से शांति आई है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ गिरा है। वे चंदौली मुख्यालय स्थित नवीन मंडी परिसर में सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण सभा को संबोधित कर रहे थे। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि गरीब, नौजवान, किसान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी काम किए हैं।

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाया है। गरीबों को राशन, दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिले के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियां बताने को कहा। 

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडे ने कहा कि दुनिया भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना हो रही है। सरकार के नौ साल बेमिसाल रहे हैं। डबल इंजन की सरकार ने देश की तरक्की के साथ विश्व में भी नाम रोशन किया है। 2004 से 2014 तक घोटाले वाली सरकारें थीं और अब बेदाग सरकार है। पहले हर छह महीने में एक घोटाला होता था। गठबंधन करने चले लोगों को सबक सिखाया जाएगा। नीतीश कुमार के पीएम बनने का सपना पूरा नहीं होगा। 

Tags:

#Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh#Nine Years of Modi Government#Public meeting#SP Singh Baghel#Union Minister Dr. Mahendranath Pandey#Union Minister of State for Health

No Comment! Be the first one.

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent Posts

  • बेनियाबाग हरिजन बस्ती में सो रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या, बेटे के पास ही लेटा था
  • अमावस्या पर चित्रकूट जा रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन से भिड़ी बाइक
  • श्रीराम मंदिर चंदा गबन मामला: रकम बरामद, संदिग्ध भी पकड़े गए, फिर एफआईआर क्यों नहीं, उठ रहे बड़े सवाल
  • 107 दिन की जंग के बाद शांति की राह! अमेरिका-ईरान समझौते से खुल सकता है होर्मुज, भारत को कितनी राहत?
  • पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मार खुद भी दी जान

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

All Right Reserved!