smupnews

पटना में विपक्षी एकता की बैठक में राहुल गांधी ने भरा जोश,जानिए क्या कहा

एसएमयूपीन्यूज, ब्यूरो। बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी एकता की बैठक पिछले कई घंटे से चल रही है। इस बैठक में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहले सदाकत आश्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोश भरा। कहा कि आप बब्बर शेर हैं। कर्नाटक में कांग्रेसी एक हुए तो बीजेपी गायब हो गई। अब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना की बारी है। वहां भी कांग्रेस जीतेगी और बीजेपी नजर नहीं आएगी।

भाजपा और आरएसएस देश को तोड़ना चाहती है: राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस देश को तोड़ना चाहती है। देश में विचारधारा की तीव्र लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस की भारत जोड़ो विचारधारा, दूसरी तरफ बीजेपी की देश तोड़ो वाली विचारधारा। बिहार में कांग्रेस पार्टी का डीएनए है। हर राज्य में भारत जोड़ो यात्रा में बिहार के लोग शामिल होते थे। आप कांग्रेस की विचारधारा को समझते हो।

विपक्षी एकता की बैठक में सभी विरोधी दल आए एक साथ

कांग्रेस पार्टी मोहब्बत फैला रही है। जबकि बीजेपी नफरत की राजनीति करती है। विपक्षी एकता की बैठक में सभी विरोधी दल आए हैं। हम सब मिलकर बीजेपी को हराने जा रही है। कर्नाटक में कांग्रेसी साथ हुए तो बीजेपी गायब हो गई। ऐसे ही अब छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान, मध्यप्रदेश में भी बीजेपी कहीं दिखाई नहीं देखी। कांग्रेस जीतकर दिखाएगी। पूरा देश समझ गया है बीजेपी का मतलब दो-तीन लोगों को फायदा पहुंचाना…देश का पूरा धन उन्हीं को सौंप देना। कांग्रेस का मतलब गरीबों के साथ खड़े रहने वाली पार्टी।

कांग्रेस के उसूलों को बिहार कभी नहीं छोड़ सकता : खरगे

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस के उसूलों को बिहार कभी नहीं छोड़ सकता। अगर बिहार जीते तो हिन्दुस्तान जीत जाएंगे। आपसी मतभेद को भुलाकर लोकतंत्र को बचाने और देश को बचाने के लिए एक होना होगा। राहुल गांधी के प्रयासों को आगे बढ़ाना है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे शुक्रवार की सुबह पटना पहुंचे थे। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *