होमउप्र न्यूज़International Yoga Day:गोरखपुर में सीएम योगी ने किया योग

International Yoga Day:गोरखपुर में सीएम योगी ने किया योग

लखनऊ । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक करने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजधानी लखनऊ में जहां राज्यपाल आनंदबेन पटेल ने राजभवन प्रागंल में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लेकर लोगों को योग करने के प्रति प्रेरित किया। वहीं गोरखपुर में 9वें ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिस्सा लेकर उन्होंने कई योगासन भी किये। साथ ही कहा कि सामान्य स्वास्थ्य के लिए लोग कई तरह व्यायाम करते हैं लेकिन, स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क केवल योग से ही संभव है। योग की विधा से ही ऐसा हो सकता है। भारतीय मनीषा के हजारों वर्षों की ये परंपरा हम सब की विरासत का हिस्सा है।

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क केवल योग से ही संभव: योगी

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में आज दुनिया के 200 देश अंतरराष्ट्रीय योग के अवसर पर योग के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ जुड़े हैं। इस तरह वह योग की विभिन्न विधाओं के साथ जुड़कर भारत की ऋषि परंपरा के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं। सीएम योगी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए इसे अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग संपूर्ण जीवन पद्धति, जीवन का अनुशासन है। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, योग के स्वाभाविक परिणाम हैं, इसलिए योग अवश्य अपनाएं। मुख्यमंत्री योगी के साथ सांसद रवि किशन ने भी योग किया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments