होमउप्र न्यूज़फूलपुर सीओ ऑफिस में तैनात दिवान की हीट स्ट्रोक से मौत

फूलपुर सीओ ऑफिस में तैनात दिवान की हीट स्ट्रोक से मौत

आजमगढ़ । फूलपुर सीओ कार्यालय मे तैनात हेड कांटेबल राम आसरे 48 वर्ष पुत्र दीपचंद यादव की सोमवार को हीट स्ट्रोक स्ट्रोक मौत हो गई । दो दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी । फूलपुर में रविवार को क्षेत्राधिकारी कार्यालय में काम करते वक्त उनकी तबियत खराब हो गयी । निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। तबियत खराब होने की जानकारी हेड कांस्टेबल राम आसरे के परिजनों को दिया गया । हेड कांस्टेबल की हालत गम्भीर देख डाक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। अस्पताल वाराणसी पहुचने पर अस्पताल गेट पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

मूल रूप से बलिया के रहने वाले थे हेड कांस्टेबल राम आसरे

हेड कांस्टेबल राम आसरे मूल रूप से बलिया जिले के थाना गन्डवार धनोती पुरा गांव के रहने वाले थे। उनकी तैनाती नवम्बर 2022 मे फूलपुर सीओ कार्यालय में हेड कांस्टेबल के पद पर हुई थी। उनके दो लड़का और दो लड़की है । दोनों लड़कियों का विवाह हो चुका है।राम आसरे के शव को परिजन आज़मगढ़ पुलिस लाइन लेकर आये जहां उन्हे सलामी दी गई। फूलपुर पुलिस ने लिखा पढ़ी के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। फूलपुर क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार वर्मा का कहना है कि फूलपुर क्षेत्राधिकारी कार्यालय हेडकांस्टेबल राम आसरे यादव दिवान पद पर कार्यरत थे । हीट स्ट्रोक स्ट्रोक से उनकी तबियत खराब हो गयी । उनकी मौत बीएचयू अस्पताल में हुई है ।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments