होमउप्र न्यूज़सीएम योगी का दो दिवसीय अयोध्या दौरा आज से

सीएम योगी का दो दिवसीय अयोध्या दौरा आज से

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय अयोध्या दौरा आज से शुरू हो रहा है। बधुवार की शाम 5 बजे पुलिस लाइन अयोध्या पहुंचेंगे । शाम 7:30 बजे तक सभागार में अफसरों संग समीक्षा बैठक,7:30 से 8:30 बजे विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद अयोध्या में ही रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री की दौरे से पहले अयोध्या में सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

इसके बाद सीएम योगी 15 जून को हनुमानगढ़ी अयोध्या में दर्शन पूजन करेंगे । सीएम फिर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में दर्शन पूजन करेंगे। मंदिर निर्माण का स्थलीय निरीक्षण भी उनके द्वारा किया जाएगा। सीएम योगी कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:00 से जनसभा को संबोधित करेंगे । इसके बाद सीएम भाजपा युवा मोर्चा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद लखनऊ वापस लौट आएंगे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments