होमउप्र न्यूज़लखनऊ में कई प्रभारी निरीक्षक इधर से उधर , राम सिंह लाइन...

लखनऊ में कई प्रभारी निरीक्षक इधर से उधर , राम सिंह लाइन हाजिर

लखनऊ । पुलिस कमिश्नर में रविवार को 23 प्रभारी निरीक्षकों का एक थाने से दूसरे थाने पर तबादला कर दिया गया है। इसके पीछे बताया जा रहा है कि कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने के लिए ऐसा किया गया है। साथ ही प्रभारी निरीक्षक थाना विभूतिखंड के राम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही महिला थाना प्रभारी दुर्गावती का भी स्थानांतरण कर दिया गया है।

वीरेंद्र त्रिपाठी विकासनगर के बने प्रभारी निरीक्षक

प्रभारी निरीक्षक थाना सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी को प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर, संतोष कुमार आर्य को सरोजनीनगर से मोहनलालगंज, कुलदीप दुबे को मोहनलालगंज से बंथरा, आशीष कुमार मिश्रा को बंथरा से थाना हसनगंज, अुतल कुमार श्रीवास्तव हसनगंज से थाना सुशांत गोल्फ सिटी, अनिल कुमार मडियांव से थाना विभूतिखंड, राम सिंह थाना विभूतिखंड से पुलिस लाइन, शिवानंद मिश्रा विकासनगर से थाना मडियांव, वीरेंद्र त्रिपाठी प्रभारी रिट सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना विकासनगर, कृष्णवीर सिंह अमीनाबाद से प्रभारी रिेट सेल,सुनील कुमार आजाद मदेयगंज से अमीनाबाद, अभय कुमार सिंह अतिरिक्त निरीक्षक बीकेटी से प्रभारी निरीक्षक मदेयगंज, मनोज सिंह भदौरिया बिजनौर से थाना आशियाना बनाय गया है।

गोमतीनगर के भी प्रभारी निरीक्षक हटे

इसके साथ ही अजय प्रकाश मिश्र  आशियाना से तालकटोरा, सुनील कुमार तिवारी थाना सैरपुर से प्रभारी निरीक्षक इटौजा, विनोद कुमार तिवारी अतिरिक्त निरीक्षक बंथरा से प्रभारी निरीक्षक सैरपुर, रिकेश कुमार सिंह तालकटोरा से थाना गौतमपल्ली, सुधीर अवस्थी गौतमपल्ली से प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार, विनय कुमार चतुर्वेदी गोमतीनगर विस्तार से अपराध शाखा, अरविंद कुमार राणा अतिरिक्त निरीक्षक मलिहाबाद  से बिजनौर, रवींद्र कुमार इटौंजा से दक्षिणी जोन,दिनेश चंद्र मिश्र गोमतीनगर से प्रभारी निरीक्षक थाना गोसाईगंज, दीपक कुमार पाण्डेय  प्रभारी निरीक्षक गोसार्इंगंज से प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर किया गया है। इसके अलावा दुर्गावती यादव प्रभारी निरीक्षक महिला थाना को प्रभारी एंटी टोबैको सेल और गीता द्विवेदी अतिरिक्त निरीक्षक महिला थाना से प्रभारी नफीस सेल बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments