उप्र न्यूज़राजनीति

यूपी बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: 11 नए जिलाध्यक्षों का एलान, 3 जिलों पर अभी सस्पेंस

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश संगठन में गुरुवार को बड़ा बदलाव हुआ। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 11 नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। अब 98 में से 95 जिलों में अध्यक्षों की तैनाती हो चुकी है, जबकि तीन जिलों पर अभी फैसला बाकी है।

किन्हें मिली जिम्मेदारी?

गोरखपुर क्षेत्र

सिद्धार्थनगर – दीपक मौर्य

अवध क्षेत्र

अयोध्या जिला – राधेश्याम

अयोध्या महानगर – कमलेश श्रीवास्तव

गोंडा – इकबाल बहादुर तिवारी

लखीमपुर – अरविंद गुप्ता

काशी क्षेत्र

मिर्जापुर – लाल बहादुर सरोज

ब्रज क्षेत्र

पीलीभीत – गोकुल प्रसाद मौर्य

पश्चिम क्षेत्र

शामली – रामजी लाल कश्यप

अमरोहा – उदय गिरी गोस्वामी

सहारनपुर – अजीत सिंह राणा

बागपत – नीरज शर्मा

अब सिर्फ 3 जिलों पर फैसला बाकी

प्रदेश में बीजेपी के कुल 98 संगठनात्मक जिले हैं।

पहले चरण में 70 जिलाध्यक्ष

दूसरे चरण में 14 जिलाध्यक्ष

तीसरे चरण में 11 जिलाध्यक्ष घोषित किए गए

अब सिर्फ वाराणसी, चंदौली और अंबेडकरनगर जिलों में जिलाध्यक्षों का एलान होना बाकी है।

संगठनात्मक दृष्टि से अहम कदम

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, आगामी चुनावी तैयारियों और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की जा रही हैं। जिलाध्यक्षों की भूमिका पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने, संगठन विस्तार और चुनाव प्रबंधन में महत्वपूर्ण मानी जाती है।प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि जल्द ही शेष तीन जिलों में भी नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी, जिससे प्रदेश में संगठनात्मक संरचना पूरी तरह सुदृढ़ हो सके।

यह भी पढ़े : तंगहाली की मार: अमांपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सन्नाटा

यह भी पढ़े: बीएचयू में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, बिरला हॉस्टल के बाहर छात्र पर 4 राउंड गोलीबारी

यह भी पढ़े : नौ साल बाद मुस्कुराए शिक्षामित्र: विधानसभा में सीएम की घोषणा से मानदेय लगभग दोगुना

यह भी पढ़े : शादी के 24 घंटे बाद दूल्हा लापता! डांसर संग फरार होने से अलीगढ़ में सनसनी, ब्लैकमेलिंग के आरोप

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button