smupnews

जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता जफरयाब जिलानी का निधन

लखनऊ । देश के जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता व ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव जफरयाब जिलानी का बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। निशांत हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। यहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी मिलने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव निशांत अस्पताल पहुंचे।

जफरयाब जिलानी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव थे। वो काफी लंबे समय तक बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक रहकर बाबरी मस्जिद की लंबी लड़ाई लड़ते रहे। स्व. जिलानी उत्तर प्रदेश के अपर महाधिवक्ता रह चुके है। इसके अलावा वो मुमताज डिग्री कालेज, इस्लामिया डिग्री कालेज के सचिव व प्रबंधक के तौर पर शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देते रहे हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *