होमउप्र न्यूज़कानपुर: दूसरी बार महापौर बनीं प्रमिला पांडेय

कानपुर: दूसरी बार महापौर बनीं प्रमिला पांडेय

कानपुर। नौबस्ता नवीन गल्ला मंडी में मतों की गणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई। प्रमिला पांडेय एक बार फिर मेयर बनी। उन्होंने 177846 वोटों से जीत दर्ज की है। भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। संगठन के सभी बड़े पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

भाजपा प्रत्याशी प्रमिला को 440353, सपा की वंदना बाजपेई को 262507, कांग्रेस की आशनी विकास अवस्थी को 90480, बसपा की अर्चना निषाद को 52143 वोट मिले हैं। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। जिसमें कांग्रेस और भाजपा में टक्कर रही। इसके बाद शुरू हुई ईवीएम में मतों की गिनती शुरू हुई। पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी प्रमिला पांडेय बढ़त बनाए रही।

प्रत्याशियों के जीतने पर विजय जुलूस, आतिशबाजी और डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। डीएम विशाख जी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। वहीं मतगणना स्थल पर किसी को भी बिना पास एंट्री नहीं दी जाएगी। मतगणना कर्मियों, मतगणना एजेंट, प्रत्याशी और मीडिया कर्मियों के लिए अलग-अलग गेट बनाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments