होमउप्र न्यूज़ईंट-भट्ठे के गहरे गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत

ईंट-भट्ठे के गहरे गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत

अमरोहा । उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में शुक्रवार की सुबह ईंट-भट्ठे के गहरे गड्ढे में डूबने से 4 मासूम बच्चों की मौत हो गई। सभी बिहार प्रदेश के रहने वाले थे मासूम। घटना गजरौला के नौनेर गांव की है।ये बच्चे अपने परिजनों के साथ भट्ठे पर ही रहते थे।भट्ठे से काफी देर तक दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो चारों के शव गड्ढे में भरे पानी में उतराते मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस मामले में डीएम ने भट्‌टा संचालक के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं

पुलिस ने भट्टा को संचालक को हिरासत में लिया

मृतक बच्चों की पहचान बिहार के जमुई के लगमा गांव निवासी राम का बेटा सौरभ (3), थाना बरहट के गांव घुघोलटी निवासी नारायण की बेटी सोनाली(7) , मठिया गांव निवासी अजय का बेटा अजीत(3), झगड़ू की बेटी नेहा (5) के रूप में हुई है।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भट्टा को संचालक को हिरासत में लिया। मौके पर डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी और एसपी आदित्य लांग्हे मौके पर पहुंचे। बिहार राज के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर गांव निवासी मजदूर परिवार नौनेर गांव में रजब अली के ईंट भट्ठा पर काम करते हैं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अफसर

शुक्रवार की सुबह सात बजे मजदूरों के परिवार में रामजी का बेटा सौरभ, अजय का बेटा अजित, नारायण की बेटी सौनाली व झगड़ू की बेटी नेहा ने परिजनों के साथ खाना खाया। इसके बाद सभी खेलने के लिए निकल गए। उनकी ईंट भट्ठा परिसर में बने गड्ढे में भरे पानी में डूब कर मौत हो गई। काफी देर तक दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच झगड़ू को गड्ढे में सौरभ का पैर दिखाई दिया। उसके शोर मचाने पर लोग दौड़ पड़े। गड्ढों से चारों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments