होमदेश प्रदेशरिजिजू के बाद राज्य मंत्री बघेल की भी कानून मंत्रालय से छुट्टी

रिजिजू के बाद राज्य मंत्री बघेल की भी कानून मंत्रालय से छुट्टी

एसएमयूपीन्यूज, ब्यूरो। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में गुरुवार को अचानक फेरबदल किए गए। पहले किरेन रिजिजू और अब कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का मंत्रालय बदला गया है।अब वे कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के स्थान पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगे। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी किए गए एक बयान में इसकी जानकारी दी गई है।

राष्ट्रपति के प्रेस सचिव की ओर जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त करने का निर्देश दिया है।एसपी सिंह बघेल के पोर्टफोलियो में बदलाव ऐसे समय पर हुआ है, जब केंद्र सरकार ने गुरुवार सुबह किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया। किरेन रिजिजू को पृथ्वी मंत्रालय की कमान दी गई है।

रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल को नया कानून मंत्री बनाया गया है।राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह के मुताबिक केंद्रीय मंत्रिपरिषद में मंत्रियों के बीच विभागों का फिर से बंटवारा किया है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments