होमउप्र न्यूज़लालू के बेटे व बिहार में मंत्री तेजप्रताप को यूपी में होटल...

लालू के बेटे व बिहार में मंत्री तेजप्रताप को यूपी में होटल से निकाला

एसएमयूपीन्यूज ब्यूरो, वाराणसी। बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को वाराणसी में एक होटल से आधी रात को निकाल दिया गया। बताया जा रहा है कि उनके अनुपस्थिति में होटल प्रबंधन ने उनका कमरा खोला और सामान निकालकर रिसेप्शन पर रख दिया।

इस बारे में जानकारी देते हुए ‍उनके निजी सहायक प्रदीप राय ने बताया कि वो तेज प्रताप यादव के साथ शाम में अस्सी घाट पर घुमने के लिए गए थे। वहां से लौटने में थोड़ी देर हो गयी। रात में जब वो वापस आए तो देखा कि उनका सामान रिसेप्शन पर रखा गया था। उनके गैर हाजिरी में होटल प्रबंधन ने उनका कमरा खोला और वहां से सामान निकालकर रिसेप्शन पर रखा। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है।

शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे थे तेज प्रताप

बताया जा रहा है कि मंत्री तेज प्रताप यादव शुक्रवार को वाराणसी कैंट रोडवेज क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरा नंबर 205 में रुके थे। जबकि, कमरा नंबर 206 में उनकी निजी सहायक और सुरक्षा कर्मी ठहरे थे। शनिवार को मंत्री तेज प्रताप यादव शाम में गंगा घाट पर दर्शन-पूजन और गंगा घाट की सैर करके लौटे तो देखा कि उनका सामान होटल के रिशेप्शन पर पड़ा है। उनके निजी सहायक और सुरक्षा कर्मियों का भी कमरा खाली करा दिया गया था।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments