smupnews

आकांक्षा दूबे के घर पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह

एसएमयूपी न्यूज, भदोही। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का पिछले दिनों वाराणसी के एक होटल में शव मिला था। संदिग्ध हालात में आकांक्षा की मौत के मामले में परिजनों का बयान सामने आया है आकांक्षा की मां ने भोजपुरी के सिंगर समर सिंह व संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर सारनाथ थाने में दिया था और मामले में जांच कर न्याय की मांग की है । वहीं सोमवार की देर रात भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के घर भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह पहुंचकर उनके मां से मिले और दुख जताते हुए सरकार से न्याय की गुहार लगाई है ।

मूल रूप से भदोही के बरदहा गांव की रहने वाली थी आकांक्षा

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मूल रूप से भदोही जिले के बरदहा गांव की रहनी वाली थी। उन्होंने पैतृक घर से ही कक्षा 7 तक की पढ़ाई एक निजी स्कूल में पूरी की जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई थी आकांक्षा दो भाइयों में एकलौती बहन थी। करीब दस पहले वह अपने परिवार के साथ मुंबई चली गई थी उनके पिता मुंबई में फ्लोर मिल चलाते हैं जबकि मां ग्रहणी है।

परिजनों ने सीएम योगी से पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग

आकांक्षा की मौत के बाद कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं इसको लेकर आकांक्षा की मां मधु दुबे ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह पर वह उनके भाई संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई करने की मांग किया है और पुलिस के कार्यवाही पर भी संदिग्धता जताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मामले का सीबीआई जांच कराने की मांग किया है । कहा कि उनकी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती वह बहुत तेज और व्यावहारिक थी अगर उसके साथ किसी ने गलत किया है तो दोषी को सजा मिलनी चाहिए।

आकांक्षा दुबे के घर पहुंचे भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह ने कहा कि भोजपुरी एक्टर आकांक्षा काफी बहादुर व मजबूत लड़की थी ऐसा वह कर सकती है। यह हम लोग कभी कल्पना नहीं कर सकते और अंदर से जितना वह मजबूत थी उतना बाहर से खुश रहती थी। लोगों के साथ व्यवहारिक काम करते हुए दिल जीत लेती थी किंतु आज वह हमारे बीच नहीं है। जिससे पूरा भोजपुरी इंडस्ट्रीज काफी दुखी है। उन्होंने कहा कि आकांक्षा दुबे मौत में हम सरकार से गुहार लगाते हैं की परिवार के साथ न्याय हो और भोजपुरी एक्टर आकांक्षा दुबे को न्याय मिले हम सभी भोजपुरी कलाकार परिवार के साथ खड़े हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *