smupnews

आजम खां की बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इससे पहले भी कई बार आजम खान की तबीयत बिगड़ चुकी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

जानकारी के अनुसार, सपा नेता और रामपुर के पूर्व सांसद आजम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने के चलते उन्हें सोमवार तड़के 3 बजे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आजम खां के परिवार के सदस्य भी सर गंगाराम अस्पताल में मौजूद हैं।वह रामपुर सदर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। राज्य विधानसभा सचिवालय ने पहले अक्टूबर में, एक अदालत द्वारा हेट स्पीच मामले में 3 साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद आजम खां की विधानसभा सदस्या से अयोग्य घोषणा कर दिया था।

आजम खां के खिलाफ अप्रैल 2019 में एक चुनावी सभा के दौरान रामपुर में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर गंभीर आरोप लगाने के लिए मामला दर्ज किया गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खान पर मिलक कोतवाली क्षेत्र के खटानगरिया गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भड़काऊ भाषण देने का मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले मई 2022 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खां को एक मामले में अंतरिम जमानत दी थी, जो वक्फ बोर्ड की संपत्ति की जमीन पर गलत कब्जे से संबंधित था।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *