होमउप्र न्यूज़यूपी में तीन आईपीएस का तबादला

यूपी में तीन आईपीएस का तबादला

उत्तर प्रदेश में आईपीएस और आईएएस के तबादले का दौर जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को शासन ने तीन आईपीएस का तबादला कर दिया है। महोबा की एसपी सुधा सिंह के पति आईपीएस एवं एसपी बिजनौर दिनेश सिंह के अवस्थ्य होने पर अवकाश पर चली गयीं थी। ऐसे में महोबा में कार्यवाहक एसपी अपर्णा गुप्ता को स्थायी कर दिया गया है।

इसी प्रकार से शासन ने सुधा सिंह को गाजियाबाद स्थित पीएसी की 47 वीं वाहिनी का सेना नायक पद पर तैनात कर दिया है। यहां पर तैनात कल्पना सक्सेना को पीटीएस मुरादाबाद का सेना नायक बनाया गया है। इसके साथ ही डीजीपी मुख्यालय ने प्रशिक्षण पूरा कर चुके तीन डिप्टी एसपी को जिलों में पहली तैनाती प्रदान की है। आदेश के मुताबिक प्रियाशी पाल को एनआईयू गाजियाबाद, देवेश सिंह को जौनपुर, शेखर सेंगर को गाजीपुर भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments