होमउप्र न्यूज़पति को अंगूर लेने भेजा और खुद फांसी पर झूली

पति को अंगूर लेने भेजा और खुद फांसी पर झूली

फर्रुखाबाद। जिले में एक महिला ने पति को बाजार से अंगूर लाने के लिए भेजने के बाद खुद फांसी पर झूलकर जान दे दी। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पति अपने आपको कोश रहा था कि अगर बाजार अंगूर लाने न गया होता तो आज उसकी पत्नी जिंदा होती। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हूंसा निवासी मनीष कश्यप की 30 वर्षीय पत्नी रविता ने आज पंखे के कुंडे में गमछा से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई है। बताते हैं कि मृतका ने अपने पति मनीष को अंगूर लेने के लिए भेज दिया । इसके बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ससुराली जनों द्वारा मृतका के पिता लल्लू निवासी भरखनी थाना पाली जिला हरदोई को सूचना दी गई।

बेटी की मौत की सूचना पर पहुंचे पिता ने रोते हुए बताया कि हमने अपनी पुत्री की 7 वर्ष पूर्व अपने भांजे मनीष के साथ शादी की। जिसके दो बेटे हैं तनिश 5 वर्ष और रवि 3 वर्ष है। उधर सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रकाश पटेल उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे मृतका के पिता लल्लू ने पुत्री शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की । उनका कहना है कि हमें हमारी पुत्री की मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम अति आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments