होम उप्र न्यूज़ अतीक के कार्यालय में मिला बड़ी मात्रा में कैश तथा हथियार,पांच गिरफ्तार

अतीक के कार्यालय में मिला बड़ी मात्रा में कैश तथा हथियार,पांच गिरफ्तार

0
11

प्रयागराज । उमेश पाल शूटआउट के 27वें दिन प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के चकिया स्थित ध्वस्त कार्यालय पर छापा मार कर लगभग सतर लाख रुपए कैश, नौ पिस्टल, दो तमंचे, जिंदा कारतूस और मैगजीन बरामद की । साथ ही नोट गिनने की मशीन भी पुलिस को मिली । साथ ही पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है ।

सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल रहा मौजूद

अतीक के चकिया स्थित कार्यालय पर पुलिस का सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी पुलिस बल के साथ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे । इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर प्रयागराज रमित शर्मा भी टीम के साथ मौजूद रहे। माफिया अतीक के चकिया स्थित कार्यालय के आगे के हिस्से को वर्ष 2020 में अवैध हिस्से को प्रयागराज विकास प्राधिकरण पहले ही ध्वस्त कर चुका है ।

पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया

हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पूछताछ करेगी

शाम साढे़ सात बजे पुलिस कमिश्नर प्रयागराज रमित शर्मा ने प्रेसवार्ता कर छापे की कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी । हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पूछताछ करेगी । रमित शर्मा ने बताया नियाज अहमद, मोहम्मद सजद, कैश अहमद, राकेश कुमार, मोहम्मद अरशद खान उर्फ अरशद कटरा को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 74 लाख 62 हजार की नगदी व असलहा बरामद किया गया है।

कैश की निशानदेही पर ही नगदी और असलहों की बरामदगी की गई

नियाज अहमद ने उमेश पाल हत्याकांड से पहले रेकी की थी। अतीक के बेटे असद ने सजद को आईफोन दिया था,सजद ने ही उमेश पाल की लोकेशन दी थी।अरशद खान उर्फ अरशद कटरा भी इस हत्याकांड की साजिश में शामिल था। कैश अहमद अतीक का ड्राइवर था, पिछले 16 सालों से यह अतीक के लिए कार्य करता था, कैश की निशानदेही पर ही नगदी और असलहों की बरामदगी की गई है। राकेश कुमार अतीक के घर का कार्य 19 सालों से कर रहा था, असलहों को छिपाने में उसकी अहम भूमिका थी।