smupnews

प्रेमी की दुर्घटना में मौत होने के बाद प्रेमिका ने लगा ली फांसी

रायबरेली।ऊंचाहार में सड़क दुर्घटना में हुई प्रेमी की मौत से बुरी तरह से आहत होकर प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।वहीं युवती के दाहिने हाथ में लिखे सुसाइड नोट से घटना के कारणों का खुलासा हुआ है। जिसे जानने और पढ़ने के बाद आप बोलेंगे की प्यार में लड़का या लड़की यहां तक भी जा सकते हैं।

दुपट्टे के सहारे में घर में फांसी लगाकर दी जान

मामला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगर के अलीगंज मोहल्ले का है, जहां बुधवार की दोपहर बाद मोहनलाल की पुत्री सुनीता मौर्या 20 वर्ष ने कमरे के भीतर पंखे के हुक में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली, जैसे ही परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो परिजन उसे नीचे उतारकर सीएचसी लेकर आये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

हाथ में लिखा सुसाइड नोट लिखकर बताई अपनी दस्ता

वहीं पुलिस ने जांच के दौरान युवती के दाहिने हाथ में सुसाइड नोट लिखा हुआ देखा, जिसमें युवती ने अपने मरने से पूर्व अपने मृत हुए प्रेमी का जिक्र करते हुए लिखा था कि तुम्हारे बिना मैं नहीं जी सकती हूं इसलिए मैं भी मरने जा रही हूं।बताते हैं कि जगतपुर क्षेत्र के रहने वाले कुलदीप नाम के युवक से युवती प्रेम करती थी, 8 मार्च को होली के दिन कंदरावां गांव के पास कुलदीप की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसकी मौत से सुनीता आहत रहती थी इसलिए उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

सुसाइड नोट के आधार पर की जा रही छानबीन

सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि मृत अवस्था में युवती को सीएचसी लाया गया था।कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि युवती ने आत्महत्या की है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है और उसके हाथ में लिखे सुसाइड नोट के आधार पर छानबीन की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *