smupnews

होटल में आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गए पांच युवक, सात युवतियां

लखनऊ। नाका और हजरतगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार तड़के संयुक्त छापेमारी करते हुए चारबाग स्थित माया होटल से देह व्यापार में लिप्त होटल मैनेजर समेत सात युवतियों और पांच युवकों को आपत्तिजनक अवस्था में धर दबोचा । साथ ही मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की। सभी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है।

डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि माया होटल में अनैतिक रूप से देह व्यापार किया जा रहा है। सूचना पर बुधवार तड़के 4:16 बजे नाका और हजरतगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की तो होटल के रिसेप्शन के पास से देह व्यापार को संचालित कराने वाले तीन पुरुष व तीन महिला पकड़े गए। वहीं होटल के कमरों को खुलवाने पर दो युवतियों और चार पुरुषों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया।

इसके साथ ही होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पकड़े गए युवकों में होटल मैनेजर आनंद तिवारी, चारबाग स्थित बालाजी होटल के कर्मचारी बृजेश कुमार शुक्ला उर्फ मदन, माया होटल का कर्मचारी नंद कुमार दुबे, विकास तिवारी और बाराबंकी के हैदरगढ़ का निवासी सरीफुल कमर शामिल हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *