होमउप्र न्यूज़सड़क हादसे में पांच की मौत, दिल्ली से जा रहे थे बिहार

सड़क हादसे में पांच की मौत, दिल्ली से जा रहे थे बिहार

सुल्तानपुर।दिल्ली एम्स से इलाज कराकर सासाराम बिहार जा रहे पांच लोगों की पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । बताया जाता है कि डंफर वाहन और उनकी कार में भिंड़त हो गई । इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन महिलाएं व दो पुरुषों की मौत हो गई।

बताया जाता है कि अखंड नगर थाना क्षेत्र के 143 मिल नंबर पर यह दुर्घटना हुई है ।घटना की सूचना पाकर डीएम जीतकौर तथा पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा मौके पर पहुंच चुके हैं ।राहत और बचाव कार्य में टीमें लगी हुई है ।एनएचएआई के कर्मी भी मौके पर पहुंच चुके है।

जिलाधिकारी ने पूरे घटना के मामले में मीडिया को ब्रीफ किया है ।पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम सुल्तानपुर में कराकर परिजनो के साथ सासाराम बिहार भेजा जाएगा। बता दें कि परिजन एहसान गौस पुत्र सलीम को उपचार कराने के लिए एम्स ले गए थे। उसकी उपचार के दौरान मौत होने के बाद उसका शव लेकर घर जा रहे थे।

मरने वालों में की सूची

1- साहिल खान s/० गुडू उम्र 19 वर्ष

2 – शारुख ड्राइवर जो गाड़ी चला रहा था

3 – साइना खातून w/o गुड्डू उम्र 37 वर्ष

4- जमिला w/o जमाल

5- रुखसार w/o सलीम उम्र 31 वर्ष निवासी सासाराम बिहार के रहने वाले थे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments