होमउप्र न्यूज़देवी प्रसाद दोबारा चुने गए सपा जिलाध्यक्ष

देवी प्रसाद दोबारा चुने गए सपा जिलाध्यक्ष

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा जनपद इकाई की कमान एक बार पुन: वर्तमान जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के हाथों में सौंपे जाने को लेकर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। देवी प्रसाद चौधरी को पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों में हर्ष देखा जा रहा है।

समाजवादी पार्टी की महिला नेत्री महिमा मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व द्वारा पुनः देवी प्रसाद चौधरी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि इससे संगठन को मजबूती मिलने के साथ ही साथ कार्यकर्ताओं को भी कार्य करने में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत करने के साथ-साथ पार्टी नेतृत्व के प्रति भी आभार जताया है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments