होमउप्र न्यूज़कांग्रेस 13 मार्च को राजभवन का करेगी घेराव: बृजलाल खाबरी

कांग्रेस 13 मार्च को राजभवन का करेगी घेराव: बृजलाल खाबरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आंकड़े बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में अन्याय और अत्याचार का ग्राफ बढ़ा है। सरकार पूरी तरह सोयी हुई है, जनता के पैसे को सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को लुटा रही है। कांग्रेस भाजपा सरकार के भ्रष्टाचारी और जनविरोधी चेहरे को बेनकाब करने के लिए राजभवन करेगी।

श्री खाबरी ने कहा कि 13 मार्च को कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से कानून के दायरे में रहकर अहिंसात्मक प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि इस बार पुलिस की बैरीकेड भी नहीं रोक पायेगी और राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस। उन्होंने कहा कि आज देश के किसान की हालत अत्यंत दयनीय है उसे अपनी फसल का उचित मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है परन्तु भाजपा सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है।

प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि सच की लड़ाई चल रही है। कौन अडानी के साथ है और कौन देश के व्यापारियों के साथ। प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, मीडिया संयोजक ललन कुमार, अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत, आशीष दीक्षित, रफत फातिमा आदि प्रमुख रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments