होमउप्र न्यूज़भ्रष्टाचार के आरोप में परिवहन निगम के दो सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक निलंबित

भ्रष्टाचार के आरोप में परिवहन निगम के दो सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक निलंबित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने अकील अहमद खां सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक हमीरपुर डिपो चित्रकूटधाम क्षेत्र जिनके खिलाफ हमीरपुर डिपो परिक्षेत्र के अंतर्गत महोबा डिपो का वाहन जो महोबा कानपुर मार्ग पर संचालित थी। उसके प्रवर्तन दल द्वारा निरीक्षण में 56 यात्री यात्रारत थे ,जिसमें 34 यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे थे।

संचालन प्रतिफलों में गिरावट लाने अधीनस्थों पर पर्यवेक्षीय नियंत्रण शिथिल रखने, मार्ग चेकिंग में लापरवाही बरतने, निगम को वित्तीय क्षति पहुंचाने, मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेशा व निर्देशों का अनुपालन न करने और कराने आदि को लेकर तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

साथ ही राजेश कुमार सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक रूहेलखण्ड डिपो को भी निलंबित किया गया है। आरोप है कि उन्होंने रोडवेज को नुकसान पहुंचाने और कर्तव्यों के पालन में घोर लापरवाही किया है। उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार के आरोप में पिछले दिनों दो अन्य अधिकारियों को भी निलंबित किया गया था।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments