smupnews

ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा,मौत

सुल्तानपुर।लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंद दिया। जिसमें पत्नी की मौके पर मौत हो गई जबकि घायल पति ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा दिया।जबकि उनके दो बच्चे घायल हो गये। घटना के तत्काल बाद मौके से गुजर रही एसडीएम लंभुआ वंदना पांडेय ने घायल को अपने वाहन में बैठा कर जिला अस्पताल पहुंचाया।

जौनपुर जिले के खुटहन इलाके के राम नगर किल किच्छा निवासी संतलाल निषाद (50) और पत्नी श्रीमती (48) दो बच्चों के साथ बाइक से लंभुआ के मदनपुर पनियार स्थित अपनी सुसराल आ रहे थे। ससुराल से पहले वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर जैसे मदनपुर मोड़ पर बाइक मोड़ते समय अचानक सुल्तानपुर की ओर से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दंपति की मौत हो गई और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी रवीश गुप्ता भी जिला अस्पताल पहुंचकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एससी कौशल को दिए उपचार कराने के निर्देश दिया। घटना लंभुआ कोतवाली के मदनपुर पनियार के निकट हुई । घटना से हाईवे पर लगा स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी बोले,ट्रक को लिया गया हिरासत में मुकदमा दर्ज की जा रही विधिक कार्रवाई गतिमान है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *