होमउप्र न्यूज़कार्य में धीमी प्रगति पर भड़के मंडलायुक्त

कार्य में धीमी प्रगति पर भड़के मंडलायुक्त

मिर्जापुर । विन्ध्य कोरिडोर प्रगति कार्य में धीमापन पर मंडलायुक्त मुथुकुमार सामी बालसुभ्रमणियम ने कार्यदाई संस्था के पदाधिकारियों को जमकर फटकार लगाई । उन्होंने संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर वीरेन्द्र कुमार से कहा की बार बार कहने पर लेबरों की संख्या में इजाफा नहीं होने के चलते प्रगतिकार्य काफी सुस्त है ।

ऐसा न हो की सुबह शाम मुझे ही आकर दिनभर के कार्यों की समीक्षा करनी पड़े, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है । मुझे प्रतिदिन के कार्यों की छाया तथा सम्पूर्ण ब्योरा उपलब्ध कराइये । पूछने पर मंडलायुक्त ने बताया की मैं मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आया था उसी बहाने कोरिडोर का निरीक्षण भी कर लिया देखने से प्रतीत हुआ की कार्य काफी सुस्त है ।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments